Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारदिवाली पर दिल्ली के कई इलाकों में लगी आग, मिली 200 से...

दिवाली पर दिल्ली के कई इलाकों में लगी आग, मिली 200 से अधिक सूचनाएं

आग (फाइल फोटो)

दिल्ली । राजधानी दिल्ली में दीपावली के मौके पर सदर बाजार के एक दुकान में आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की 200 से अधिक ऐसी घटनाओं के बारे में फोन कॉल प्राप्त हुए हैं। शनिवार आधी रात से रविवार रात 11 बजे तक आग लगने की 214 घटनाओं की सूचना मिली है।अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की घटनाओं की सूचना मिलने में कमी नहीं आई है। वे फोन कॉल से प्राप्त सूचना पर तत्काल घटनास्थल पर टीमें भेजकर कार्रवाई कर रहे हैं। वहीं इन घटनाओं में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि इमारत की चौथी और पांचवीं मंजिल स्थित दुकान में आग लग गई। दुकान में प्लास्टिक के खिलौने और पैकेजिंग का सामान जल गया। दुकान में आग लगने की सूचना शाम तीन बजे प्राप्त हुई जिसके बाद 12 अग्निशमन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और शाम 4.25 तक आग पर काबू पा लिया गया।

अधिकारी ने कहा कि आग लगने की एक अन्य घटना उत्तरपूर्वी दिल्ली के जगतपुरी क्षेत्र में सेनेटरी की एक दुकान में हुई। इस संबंध में दोपहर दो बजकर 51 मिनट पर फोन कॉल प्राप्त हुई। छह दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया जिसके बाद एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया।अधिकारियों ने कहा कि उन्हें आग लगने की कई घटनाओं की जानकारी फोन कॉल द्वारा मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि वे इन घटनाओं के बारे में अभी यह नहीं बता सकते कि ये शॉर्ट सर्किट से लगी कि पटाखे के चलते क्योंकि अभी उनकी प्राथमिकता आग पर नियंत्रण पाने की है। 

उन्होंने कहा कि आग लगने का सटीक कारण का पता अभी तुरंत नहीं चल पाएगा। अभी तक जो फोन कॉल प्राप्त हुई हैं उनमें से दिल्ली में अभी तक कोई बड़ी घटना की सूचना नहीं है। इसके अलावा बिजली और ट्रांसफॉर्मर से आग लगने की सूचनाएं भी मिल रही हैं।

अग्निशमन विभाग के अनुसार पिछले साल की तरह इस बार दिवाली पर पटाखों पर पाबंदी के बावजूद आग लगने संबंधित 200 से अधिक फोन कॉल आए हैं। पिछले साल की तरह ही इस साल भी आग लगने संबंधित फोन कॉल में कमी नहीं आई है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments