Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरदेश के 15वें राष्ट्रपति के लिए मतदान जारी, पीएम मोदी, जेपी नड्डा...

देश के 15वें राष्ट्रपति के लिए मतदान जारी, पीएम मोदी, जेपी नड्डा ने भी डाला वोट

देश के 15वें राष्ट्रपति के लिए चुनाव हो रहा है। संसद भवन और राज्य की विधानसभाओं में वोटिंग जारी है। राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के बीच मुकाबला है। वोटों का गणित देखे तो द्रौपदी मुर्मू की जीत पक्की मानी जा रही है। अगर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनती हैं तो वह आदिवासी समुदाय की देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली पहली शख्सियत होंगी। मतदान के बाद सभी राज्यों से मत पेटियां दिल्ली लाई जाएंगी और 21 जुलाई को वोटों की गिनती के बाद देश के नए राष्ट्रपति के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होगा।

चुनाव से पहले एनडीए के सांसदों के साथ बैठक में मुर्मू ने कहा कि देश के शीर्ष संवैधानिक पद के लिए उनके नामांकन से आदिवासी और महिलाएं उत्साहित हैं। द्रौपदी मुर्मू ने बैठक में कहा कि देश में 700 से अधिक समुदायों वाले करीब 10 करोड़ आदिवासी हैं और सभी मेरे नामांकन से खुश हैं।

पीएम मोदी ने भी डाला वोट

पीएम नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति चुनाव में अपना वोट डाला। पीएम मोदी के अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी मतदान किया।

सीएम योगी ने डाला वोट

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए लखनऊ में अपना वोट डाला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments