Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून-काठगोदाम विशेष का संचालन दस से

देहरादून-काठगोदाम विशेष का संचालन दस से

बरेली। यात्री की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन काठगोदाम-देहरादून विशेष (04125) गाड़ी का संचालन शुरू करने जा रहा है। यह विशेष गाड़ी 11 जून से काठगोदाम से चलाई जाएगी। यह गाड़ी प्रत्येक बुधवार एवं रविवार के स्थान पर सप्ताह में तीन दिन बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलाई जाएगी। वापसी में देहरादून-काठगोदाम विशेष (04126)  गाड़ी दस जून से देहरादून से चलेगी। रेलवे के वरिष्ठ प्रवक्ता के मुताबिक, यह गाड़ी प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार के स्थान पर सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बहस्पतिवार एवं शनिवार को चलाई जाएगी। इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments