Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधपूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के आवास पर फायरिंग और आगजनी के...

पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के आवास पर फायरिंग और आगजनी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड में स्थित कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के कॉटेज में तोड़फोड़, आगजनी और फायरिंग करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी के नेतृत्व में गठित भवाली, भीमताल और मुक्तेश्वर पुलिस की टीमें अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रहीं हैं।

वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी चंदन सिंह लोदियाल, उमेश मेहता, किशना सिंह बिष्ट और राजकुमार मेहता को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से अवैध पिस्टल और मैगजीन बरामद हुई है।

20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पिछले दिनों भाजपा से जुड़े लोगों ने सलमान खुर्शीद की किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ में हिंदुओं के लिए की गई टिप्पणी से नाराज होकर उनके रामगढ़ के सतखोल में स्थित कॉटेज के शीशे तोड़ दिए और घर के दरवाजे पर आग लगा दी थी। पुलिस ने केयरटेकर की तहरीर पर राकेश कपिल समेत 20 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments