Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिप्रज्ञा ठाकुर को आतंकी कहने वाले बयान पर बोले राहुल-अपने बयान पर...

प्रज्ञा ठाकुर को आतंकी कहने वाले बयान पर बोले राहुल-अपने बयान पर रहूंगा कायम, माफी नहीं मागूंगा

प्रज्ञा सिंह ठाकुर-राहुल गांधी (फाइल फोटो)
दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि वह लोकसभा में विवादित बयान देने वाली भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह को आतंकवादी बताने वाली अपनी टिप्पणी पर कायम हैं और कहा कि वह इसके लिए माफी नहीं मांगेगे। अपने खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की भाजपा की मांग के बारे में पूछे जाने पर गांधी ने कहा कि इससे उन्हें कोई समस्या नहीं है।

उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि गोडसे भी हिंसा का प्रयोग करता था और यह (प्रज्ञा) भी हिंसा का प्रयोग करती हैं। यह पूछे जाने पर क्या वह प्रज्ञा को आतंकवादी बताने वाली टिप्पणी पर कायम हैं तो गांधी ने कहा, हां। जो मैंने ट्वीट पर लिखा है, उस पर कायम हूं।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रज्ञा ने वही कहा है जिसमें वह विश्वास करती हैं। गौरतलब है कि प्रज्ञा के लोकसभा में दिए गए विवादित बयान को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरूवार को ट्वीट किया था कि आतंकवादी प्रज्ञा ने आतंकवादी गोडसे को देशभक्त बताया। यह भारत के संसद के इतिहास का एक दुखद दिन है।

प्रज्ञा के बयान पर शुक्रवार को लोकसभा में हंगामे के दौरान भाजपा के निशिकांत दुबे ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रज्ञा को आतंकी कहा था अतरू कांग्रेस को भी इस मामले में माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेता के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाने की भी मांग की।

उधर, भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने बुधवार को लोकसभा में की गई अपनी विवादित टिप्पणी के लिए शुक्रवार को सदन में माफी मांगी और कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया था।

गौरतलब है कि प्रज्ञा ने बुधवार को लोकसभा में एसपीजी संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान उस वक्त विवादित टिप्पणी की थी जब द्रमुक सदस्य ए राजा बोल रहे थे। प्रज्ञा की टिप्पणी को सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं किया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments