Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरप्रधानमंत्री कल-14 अप्रैल को सुबह 10 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, कर...

प्रधानमंत्री कल-14 अप्रैल को सुबह 10 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, कर सकते हैं लाकडाउन बढाने का ऐलान

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (14 अप्रैल) की सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। संभावना है कि वे  लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर ऐलान कर सकते हैं। देशव्यापी बंद को बढ़ाने के लिए शनिवार (11 अप्रैल) को हुई अहम बैठक में अधिकांश राज्यों ने पीएम मोदी से अनुरोध किया था कि दो सप्ताह के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया जाए, जिसके बाद से ही केंद्र इस मुद्दे पर विचार कर रही है।

भारत में कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए जारी कोशिशों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चर्चा की थी। प्रधानमंत्री ने इस दौरान मुख्य रूप से इस बात पर मुख्यमंत्रियों की राय ली कि संक्रमण रोकने के लिए 21 दिनों के देशव्यापी बंद को 14 अप्रैल से आगे बढ़ाया जाए या नहीं। समझा जाता है कि केंद्र सरकार ने इस महामारी को फैलने से रोकने के प्रयासों में शामिल सभी पक्षकारों और संबंधित एजेंसियों की भी राय ली है।

स्मरणीय है कि पीएम मोदी ने गत 24 मार्च को 2। दिनों का देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी, जिसकी अवधि 14 अवधि 14 अप्रैल को समाप्त होने वाली है। इससे पहले पीएम मोदी के लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का ऐलान करने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments