रुद्रप्रयाग/बदरीनाथ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उत्तराखंड के प्रमुख तीर्थस्थल केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना आयोजित की गई। श्रद्धालुओं और तीर्थ पुरोहितों ने प्रधानमंत्री की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई।
सुबह से ही दोनों धामों और मंदिर परिसरों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। स्थानीय प्रशासन, तीर्थ पुरोहित, और श्रद्धालु स्वयंसेवकों ने मिलकर मंदिर प्रांगण और आस-पास के क्षेत्रों को स्वच्छ करने में भाग लिया।
प्रधानमंत्री मोदी की उत्तराखंड से गहरी आस्था और लगाव को देखते हुए दोनों धामों में यह कार्यक्रम विशेष रूप से आयोजित किया गया। केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों और बदरीनाथ मास्टर प्लान को लेकर प्रधानमंत्री की सक्रिय भूमिका भी लोगों के बीच चर्चा का विषय रही।

