Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरभाजपा के 40वे स्थापना दिवस पर मोदी ने कहा- न हारना और...

भाजपा के 40वे स्थापना दिवस पर मोदी ने कहा- न हारना और न थकना है, लंबी लड़ाई के बाद कोरोना से जीतकर निकलना है

नई दिल्ली. भाजपा का आज 40वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस से जंग में न हारना है और न ही थकना है। इस लंबी लड़ाई में जीतकर ही निकलना है। उन्होंने ट्विटर पर भी सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस पर शुभकामना और बधाई दी। 

ये भी कहा कि कार्यकर्ता इस मुश्किल वक्त में जरूरतमंदों की मदद करें और इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। 

संदेश की 3 मुख्य बातें

1. भारत के प्रयासों की सराहना हुई
कोरोना से निपटने में भारत के प्रयासों की सराहना हुई। वर्तमान परिस्थितियों में हम अपने चारों तरफ देख रहे हैं। चाहे वह एक दिन का जनता कर्फ्यू हो या लंबे समय का लॉकडाउन, देश का हर नागरिक साथ है। 130 करोड़ लोगों के देश में लॉकडाउन के समय जिस प्रकार की एकजुटता दिखाई है, वह अभूतपूर्व है। कोई कल्पना नहीं कर सकता कि इतने बड़े देश के लोग इस तरह सेवा के भाव से साथ आएं।

2. मेरे साथ पूरा देश है

कल हमने देखा कि किस प्रकार लोगों ने अपना समर्थन दिया। चाहे अमीर हो या गरीब हो, सब एक साथ आए। इस लड़ाई में मैं अकेला नहीं है। इसमें पूरा देश मेरे साथ है। इसे लोगों ने कल रात दिखा दिया। गांव-देहात से शहर तक असंख्य लोगों ने कोरोना संकट की हताशा और निराशा दूर करने में मदद की। उन्होंने एकजुटता दिखाई। यह लंबी लड़ाई है, न थकना है, न हारना है, लंबी लड़ाई के बाद भी जीतकर निकलना है। आज देश का मिशन एक ही है- कोरोना महामारी की लड़ाई में जीत। देश के इस कठिन समय में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं पर राष्ट्र और मानव सेवा का दायित्व और भी बढ़ गया है। पार्टी के 40वें स्थापना दिवस पर मैं आप लोगों से इस महामारी से निपटने के लिए आह्वान करता हूं। इसमें अंत्योदय की भावना भी है और सेवा का संकल्प भी।

3. कार्यकर्ताओं से पांच आग्रह किए

  • गरीबों को राशन पहुंचाएं – जब से यह संकट शुरू हुआ है, भाजपा के लाखों कार्यकर्ता दिन-रात गरीबों की मदद करने और उन्हें राशन पहुंचाने में जुटे हैं। हरेक भाजपा कार्यकर्ता पक्का कर ले कि हमारे आसपास एक भी गरीब भूख नहीं रहेगा। अपने साथ ही 5 घरों के लिए भी खाना बनाएं और जरूरतमंद लोगों के बीच वितरण करें। समाज के सभी लोगों का मनोबल बढ़ाना हमारा दायित्व है।
  • मास्क पहनकर बाहर निकलें – घर से निकलते समय सभी लोग मास्क पहनें। दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यह जरूरी नहीं कि हम मेडिकल कर्मचारियों और सफाईकर्मियों के लिए इस्तेमाल होने वाला मास्क पहनें। कोई भी ऐसा कपड़ा, जिससे हमारा चेहरा ढंक जाए।
  • जरूरी सेवाओं में लगे लोगों का आभार जताएं – 40 घरों के लिए धन्यवाद पत्र लेकर जाएं। आपके इलाके में जो भी नर्स और सफाईकर्मी, पुलिसकर्मी, बैंक और पोस्टऑफिस में काम करने वाले और अन्य सरकारी सेवाओं में लगे लोगों का हमें आभार प्रकट करना है। 40 घर के पांच अलग-अलग लोग इस धन्यवाद पत्र पर हस्ताक्षर करें। हम जितना साथ मिलकर काम करेंगे, महामारी को उतना जल्द हरा सकेंगे।
  • आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप डाउनलोड करें – भाजपा के सभी कार्यकर्ता आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और कम से कम 40 लोगों के मोबाइल में इसे डाउनलोड करवाएं। इस ऐप से बीमारी की स्थिति में आपके आसपास कैसा माहौल है, इसका पता चलेगा।
  • प्रधानमंत्री राहत कोष में मदद दें – महामारी के खिलाफ यह युद्ध मानवता के लिए  है। युद्ध के समय देश की सुरक्षा में मदद के लिए हमारी परंपरा दान देने की रही है। इस समय लाखों लोग पीएम केयर फंड में दान कर रहे हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता खुद सहयोग करे और पार्टी के 40 साथियों को भी सहयोकरने के लिए प्रेरित करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments