Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा से समन्वय के लिए आरएसएस ने ली रिपोर्ट, सरकार की स्थिति...

भाजपा से समन्वय के लिए आरएसएस ने ली रिपोर्ट, सरकार की स्थिति का किया आकलन

भाजपा ने मिशन 2022 के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी हर मोर्चों पर खुद को साबित करने में लगी है। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी आगामी चुनावों में पार्टी के साथ बेहतर समन्वय के लिए जुट गया है। गढ़वाल मंडल की बैठक के बाद सोमवार को कुमाऊं मंडल के समन्वयकों व विस्तारकों के साथ बैठक हुई। इसमें कुमाऊं की 29 विधानसभा सीटों के लिए फीडबैक लिया गया।

नैनीताल रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में आयोजित बैठक में आरएसएस के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख आलोक मुख्य रूप से शामिल थे। इसमें संघ के प्रांत प्रचारक युद्धवीर के अलावा भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट व राजेन्द्र भंडारी भी उपस्थित रहे। करीब पांच घंटे चली बैठक में मंडल के छह जिलों में हुए विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई।

यह भी फीडबैक लिया गया कि जिले में कौन-कौन से महत्वपूर्ण कार्य हो चुके हैं और किन कार्यों को पूर्ण किए जाने की जरूरत है। साथ ही आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ। इसमें संघ पदाधिकारियों ने सुझाव भी लिए। सूत्रों के अनुसार संघ के समन्वयकों व विस्तारकों से कहा गया कि आगामी चुनाव को लेकर समाज में बेहतर योगदान देना है। मतदाता पहचान पत्र बनाने से लेकर लोगों को वोटिंग के लिए भी प्रेरित करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments