Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमहाराष्ट्र व गोवा के गवर्नर महामहिम भगतसिंह कोश्यारी के ओएसडी बने ध्रुव...

महाराष्ट्र व गोवा के गवर्नर महामहिम भगतसिंह कोश्यारी के ओएसडी बने ध्रुव रौतेला, सभी ने दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

देहरादून। ध्रुव रौतेला ने महामहीम राज्यपाल महाराष्ट्र एवं गोआ द्वारा विशेष कार्याधिकारी नियुक्त किये जाने पर कोटिश धन्यवाद किया ।

उन्होनें कहा कि मेरा परिवार आपके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता है । आज राजभवन गोआ में जॉइन करने के उपरांत साहब का आशीर्वाद प्राप्त किया और इस विश्वास के प्रति आभार जताया। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत सचिव राज्यपाल मिहिर वर्धन से भेंट की । उन्होंने कहा कि कठिन बीते कुछ वर्षों में उनका साथ देने वाले पारिवारिक मित्रों का ह्रदय से आभारी हैं जिन्होंने उनका हौसला बढ़ाये रखा ।

उन्होंने कहा कि उनकी माँ के कठिन तप संघर्षो ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है। साथ ही उनके पिता जिनको पापा कहने का नियति ने उन्हें मौका नहीं दिया वो जन्म से एक दिन पहले छोड़ गए लेकिन एक ज्योति पुंज की भांति भीतर से उनकी ऊर्जा का संचार करते रहे । अपने गुरुजनों का जिन्होंने सदा साथ दिया । उन्होंने कहा कि उन्हें सैकड़ों के संख्या में आज जो फोन और सोशियल मीडिया के माध्यम से जन प्रतिनिधियों , अधिकारियों , पत्रकार साथियों प्रदेश के कोनों कोनों से कार्यकर्ता बंधुओं के फोन आए हैं उनसे वे बहुत भावुक हैं। साथ ही पिछले 20 वर्षो से निरंतर उनका प्रयास रहा है कि वे साहब को अपना बेस्ट दें । उन्होंने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि इसी तरह सबका प्यार शुभकामनाये उन्हें , उनकी पत्नी प्रीति और दोनों बेटियों को मिलता रहेगा ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments