Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डराहुल गांधी और केजरीवाल पाकिस्तान के पिल्ले,कांग्रेस और आप पहुंची थाने

राहुल गांधी और केजरीवाल पाकिस्तान के पिल्ले,कांग्रेस और आप पहुंची थाने

विधानसभा चुनाव नजदीक आते आते राजनीति में फिर से हिन्दू और पाकिस्तान की एंट्री हो गयी है।इस बार सुर्खियों में हैं भाजपा के उत्तराखण्ड प्रभारी दुष्यंत गौतम जिन्होंने भरे मंच से महिलाओं के सामने इन्दिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी पर ये आरोप लगा दिए कि हिंदुओं की बात करने वाले गांधी परिवार ने किसी भी हिन्दू से शादी नहीं की, इतना ही नही उन्होंने मंच से राहुल गांधी और केजरीवाल को पाकिस्तान का पिल्ला कह डाला,जिसके बाद विपक्ष पूरी तरह से हमलावर हो गया है और आज कांग्रेस से लेकर आम आदमी पार्टी ने दुष्यंत गौतम के खिलाफ पुलिस में तहरीर तक दे डाली है और उनसे माफी मांगने को कहा है।

चुनाव आते आते राजनीति में एक बार फिर हिन्दू और पाकिस्तान चर्चा में है इस बार शुरुवात भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने की है ।उन्होंने पार्टी के एक महिला कार्यक्रम के दौरान जो बातें कही उसने राजनीति को फिर से गरमा दिया है।भरे मंच से महिलाओं के शशक्तिकरण पर बात कर रहे दुष्यंत गौतम ने अफगानिस्तान में महिलाओं के हालातों पर बोलते बोलते पहले पाकिस्तान पहुंच गए और फिर केजरीवाल और राहुल गांधी को पाकिस्तान का पिल्ला कह डाला।दुष्यंत कुमार यहीं नही रुके उन्होंने नेहरू से लेकर राजीव गांधी और इंदिरा गांधी को लेकर भी बड़ी बात कह डाली उन्होंने कहा कि इनमें से किसी ने भी हिन्दू से शादी नही की।

दुष्यंत गौतम ने गांधी परिवार पर आरोप लगाया और कहा कि नेहरू कभी खुद को हिन्दू नही कहते थे इतना ही नही इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी और प्रियंका ने हिन्दू से शादी नही की है और आज हम लोगों की संस्कर्ति ने उनको जगह जगह जनेऊ पहन कर घूमने को मजबूर कर दिया है ये हमारी जीत है।

दुष्यन्त गौतम के बयान के बाद कांग्रेस से लेकर आम आदमी पार्टी हमलावर हो गयी है दोनों पार्टियों ने इस बयान के बाद थाने में तहरीर दी है और उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आप पार्टी के अरविंद केजरीवाल को लेकर एक विवादित बयान दिया था कांग्रेस का आरोप है कि दुष्यंत गौतम ने अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है जिसके चलते हैं आज कांग्रेस नेताओं ने शहर कोतवाली जाकर दुष्यंत गौतम के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है,साथ ही कांग्रेस ने आज प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों में पुतला दहन करेगी और दुष्यंत गौतम से माफी की मांगने को कह रही है।

केजरीवाल को पाकिस्तान का पिल्ला कहने पर आम आदमी पार्टी भी चुप नही है उन्होंने भी दुष्यंत गौतम के खिलाफ थाने में तहरीर दी है और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।आम आदमी पार्टी का कहना है कि अगर पुलिस उन पर मुकदमा दर्ज नही करती है तो वो प्रदेश भर में उनके खिलाफ प्रदर्शन करेगी।आम आदमी पार्टी की उमा सिसोदिया का कहना है कि भाजपा को आने वाले चुनाव में अपनी हार साफ दिखाई दे रही है इसलिए वो इस तरह की बयानबाजी कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments