Tuesday, March 10, 2026
Homeखास खबरलॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा, 7 बातों में PM मोदी ने माँगा...

लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा, 7 बातों में PM मोदी ने माँगा देश की जनता का साथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा-“मैं जानता हूँ, आपको कितनी दिक्कतें आई हैं। किसी को खाने की परेशानी, किसी को आने-जाने की परेशानी, कोई घर-परिवार से दूर है। कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई, बहुत मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। आपकी तपस्या, आपके त्याग की वजह से भारत अब तक, कोरोना से होने वाले नुकसान को काफी हद तक टालने में सफल रहा है।”

नई दिल्ली : भारत सरकार ने आज देश की स्थिति को देखते हुए इस लॉकडाउन को 3 मई तक आगे बढ़ा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जनता को संबोधित करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल तक निरीक्षण किया जाएगा, फिर कुछ जरूरी गतिविधियों के लिए छूट दी जाएगी। उन्होंने देश की जनता को न खुद लापरवाही करने की सलाह दी और न ही किसी और को करने देने की बात की। उन्होंने इस दौरान गरीब तबके को सेवा मुहैया कराने की बात की और कहा कि नए गाइडलाइन बनाते हुए भी उन्होंने गरीबों का पूरा ध्यान रखा है।

इसके साथ ही अपनी बात को खत्म करते हुए उन्होंने 7 बातों में उनका साथ देने की अपील की।

  • 1-अपने घर के बुजुर्गों का खास ध्यान रखें, खासकर उनका जिन्हें पुरानी बीमारी हो।
  • 2-लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की लक्ष्मण रेखा का पूरी तरह पालन करें। घर में बने मास्क का उपयोग करें।
  • 3-अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय के निर्देशों का पालन करें।
  • 4-कोरोना संक्रमण रोकने के लिए आयोग्य सेतु ऐप जरूर डाउनलोड करें। दूसरो को भी प्रेरित करें।
  • 5-जितना हो सके, गरीब लोगों की देखरेख करें।
  • 6-अपने व्यवसाय में, अपने उद्योग में, आपके साथ काम कर रहे लोगों के प्रति संवेदना रखें। उनका सहयोग करें, किसी को नौकरी से नहीं निकालें।
  • 7-कोरोना योद्धाओं (डॉक्टक, नर्सों, सफाईकर्मी, सुरक्षाकर्मियों आदि) का सम्मान करें व उनका आदर करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लॉकडाउन के आखिरी दिन देश को संबोधित करने आए। उन्होंने भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण का असर रोकने के लिए जनता को आभार व्यक्त किया। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान लोगों को आई परेशानी के बारे में बात की। उन्होंने देश के नागरिकों को अनुशासित सिपाही बताया और कहा कि सब अपने कर्तव्य निभा रहे हैं। जिसके लिए वे सबको नमन करते हैं। उन्होंने बीआर अंबेडकर की जन्म जयंती के मौके पर सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन को उन्हें दी गई सच्ची श्रद्धांजलि बताया। उन्होंने सभी देशवासियों की तरफ से बाबा साहेब को नमन किया। उन्होंने इस समय देश में होने वाले अलग-अलग त्यौहारों की बात की और कहा कि जिस संयम से लोग अपने घरों में रहकर त्यौहार मना रहे हैं- ये बेहद प्रेरक है।

उन्होंने अपनी बात की शुरुआत में कहा, “आज पूरे विश्व में कोरोना वैश्विक महामारी की जो स्थिति है, आप उसे भली-भाँति जानते हैं। अन्य देशों के मुकाबले, भारत ने कैसे अपने यहाँ संक्रमण को रोकने के प्रयास किए, आप इसके सहभागी भी रहे हैं और साक्षी भी। लॉकडाउन के इस समय में देश के लोग जिस तरह नियमों का पालन कर रहे हैं, जितने संयम से अपने घरों में रहकर त्योहार मना रहे हैं, वो बहुत प्रशंसनीय है।” 

उन्होंने बोला, “मैं जानता हूँ, आपको कितनी दिक्कतें आई हैं। किसी को खाने की परेशानी, किसी को आने-जाने की परेशानी, कोई घर-परिवार से दूर है। कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई, बहुत मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। आपकी तपस्या, आपके त्याग की वजह से भारत अब तक, कोरोना से होने वाले नुकसान को काफी हद तक टालने में सफल रहा है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments