Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरलॉकडाउन : फंसे लोगों के लिए चलेंगी 'श्रमिक स्‍पेशल' ट्रेनें, केंद्र सरकार...

लॉकडाउन : फंसे लोगों के लिए चलेंगी ‘श्रमिक स्‍पेशल’ ट्रेनें, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कहा कि लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे नागरिकों को रेलवे द्वारा भेजे जाने की अनुमति देने के लिये पीएम नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह का धन्यवाद। रेलवे ‘श्रमिक स्पेशल ट्रेन’ चला कर घर से दूर हुए लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाना सुनिश्चित करेगी।

नई दिल्ली : कोरोना महामारी के कारण देश में लॉकडाउन की वजह से अलग-अलग राज्‍यों में फंसे लोगों के लिए बड़ी खबर है। केंद्र सरकार ने उनके लिए 6 श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने की अनुमति दे दी है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास पर हुई बैठक में इस बारे में फैसला हुआ। इस मीटिंग में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा, गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल, चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ जनरल बिपिन रावत, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा और पीएम के प्रधान सचिव पीके मिश्रा शामिल रहे।

मीटिंग के बाद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कहा कि लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे नागरिकों को रेलवे द्वारा भेजे जाने की अनुमति देने के लिये पीएम नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह का धन्यवाद। रेलवे ‘श्रमिक स्पेशल ट्रेन’ चला कर घर से दूर हुए लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाना सुनिश्चित करेगी।

रेल मंत्रालय ने अपने सभी जोन्‍स के लिए निर्देश जारी किए हैं। उनसे कहा गया है कि वे राज्‍यों से उनकी डिमांड का पता करें। अगर सब कुछ ठीक रहता है तो आज-कल में कई और स्‍पेशल ट्रेनें शुरू की जा सकती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments