Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारहार्वर्ड विवि में पढ़ाई जाएगी महाकुंभ की केस स्टडी, देश-दुनिया के 26...

हार्वर्ड विवि में पढ़ाई जाएगी महाकुंभ की केस स्टडी, देश-दुनिया के 26 संस्थान इस आयोजन पर कर रहे अध्ययन

दुनिया के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में शुमार अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में महाकुंभ की केस स्टडी पढ़ाई जाएगी। हार्वर्ड के मैनेजमेंट के छात्र महाकुंभ में आए 66 करोड़ लोगों के खानपान के प्रबंधन के बारे में जानेंगे। इतने बड़े आयोजन में भोजन व्यवस्था, स्वच्छता से लेकर योजनाबद्ध वेंडिंग जोन तक की विस्तार से पढ़ाई करेंगे।

देश-दुनिया के प्रतिष्ठित 26 विवि और संस्थान महाकुंभ पर अध्ययन कर रहे हैं। इनमें हार्वर्ड विवि, स्टैनफोर्ड विवि, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन, एम्स, आईआईएम अहमदाबाद, इंदौर, बंगलुरू, आईआईटी कानपुर और अहमदाबाद, जेएनयू, डीयू तथा लखनऊ विवि जैसे संस्थान शामिल हैं। ये संस्थान महाकुंभ के विभिन्न पहलुओं पर शोध कर रहे हैं।

विवि ने इन बातों का किया अध्ययन
दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत सभी संस्थान और शहरी विकास विभाग ने ऑनलाइन बैठक कर इसे अंतिम रूप देने की कवायद शुरू कर दी। बैठक में हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने महाकुंभ पर केस स्टडी की जानकारी दी। विवि ने खाद्य और पेय प्रबंधन का अध्ययन किया है। मेला क्षेत्र की दुकानों का पूरा डाटा तैयार किया गया है। चाय की दुकान से लेकर फेरी वालों तक को इसमें शामिल किया गया है। फूड कार्ट के अलावा भंडारे, राशन वितरण, वेंडिंग जोन पर विवि ने अध्ययन किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments