Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधअवैध शराब के खिलाफ कार्रवाही की मांग

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाही की मांग

उधमसिंहनगर। संवाददाता। दिनेशपुर थाना क्षेत्र से 2 किलोमीटर दूर चक्की मोड़ चरणपुर अमृत नगर में अवैध शराब के खिलाफ सैकड़ों महिलाओं ने धरना प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है की क्षेत्र में लंबे समय से शराब की बिक्री हो रही है। जिससे कई घरों के चिराग बुझ चुके हैं लेकिन बावजूद इसके पुलिस इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है,

कि यदि पुलिस तत्काल कार्रवाई नहीं करती है तो हम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे। वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष त्रिनाथ विश्वास का कहना है इसी मुद्दे को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिला आबकारी इंस्पेक्टर से बात करेंगे और इन तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments