Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकर्णप्रयाग: आंधी से टूटा पेड़, एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत,...

कर्णप्रयाग: आंधी से टूटा पेड़, एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत, दूसरा घायल

कर्णप्रयाग: कर्णप्रयाग-बदरीनाथ राजमार्ग पर लंगासू प्राथमिक विद्यालय के पास तेज आंधी से एक पुराना आम के पेड़ के जड़ से उखड़ने से प्रतीक्षालय में बैठे एक बुजुर्ग पेड़ के नीचे दबने से मौके पर मौत हो गई,जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। घायल को पुलिस-प्रशासन की टीम उपजिला चिकित्सालय आकस्मिक सेवा वाहन से लाई,जबकि मृतक के शव का पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंपा जाएगा।

मंगलवार को घटना की सूचना पर पुलिस-प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने किसी तरह विशालकाय पेड़ के नीचे दबे युवक घायल को निकाला और वाहनों की आवाजाही सुचारू कराया। तहसीलदार सुरेन्द्र सिंह देव ने बताया मंगलवार सांय साढ़े चार बजे क्षेत्र में बदले मौसम के मिजाज के बाद बदरीनाथ राजमार्ग के लंगासू में तेज आंधी की चपेट में आने से यहां प्राथमिक विद्यालय के समीप प्रतीक्षालय में गर्मी से राहत के लिए स्थानीय निवासी आम का पेड़ की छांव में बैठे रहते हैं। पेड़ उखड़ने से उसकी चपेट में दो व्यक्ति आ गए। पेड़ राजमार्ग पर गिरने से आवाजाही भी साढ़े चार बजे से साढ़े पांच बजे तक बाधित रही। सूचना मिलने पर आपदा प्रबंधन टीम एसडीआरएफ व कर्णप्रयाग पुलिस चौकी प्रभारी कमलकांत रतूड़ी, कांस्टेबल गजेन्द्र पंवार सहित प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। राजस्व उपनिरीक्षक लंगासू पुष्कर सिंह ने बताया आंधी के चलते उखडे़ पेड़ की चपेट में आने से प्रतीक्षालय में बैठे गिरीश चंद्र डिमरी पुत्र जयंती प्रसाद डिमरी निवासी उत्तरों, लंगासू की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक अनिल पुत्र दशमू लाल निवासी लंगासू घायल हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त कोई वाहन राजमार्ग से नही गुजर रहा था। बाद में एनएच व एसडीआरएफ की टीम ने जेसीबी की मदद से पेड़ को किनारे कर वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित करवाई। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया तेज आंधी-तूफान के दौरान लंगासू में प्रतीक्षालय के नीचे चार से पांच लोग बैठे थे कि हवा से आम का पेड़ प्रतिक्षालय के उपर आ गया जिससे बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई,जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया वहीं अन्य चार लोग जान बचाकर भाग निकले।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments