Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकाम से मिली फुरसत तो घूमने निकले दो मजदूर, सेल्फी लेते समय...

काम से मिली फुरसत तो घूमने निकले दो मजदूर, सेल्फी लेते समय मंदाकिनी नदी में बहे, मौत

रुद्रप्रयाग। उत्‍तराखंड के रुद्रप्रयाग में दो मजदूरों को अपने काम से समय मिला तो वह घूमने निकल पड़े, लेकिन इस दौरान उनकी एक लापरवाही ने उनकी जान ले ली।

आए दिन उत्‍तराखंड में सेल्‍फी लेते समय नदी में डूबने के मामले सामने आते हैं, लेकिन लोग इनसे सीख नहीं लेते। ऐसा ही एक मामला रुद्रप्रयाग में सामने आया, जहां सेल्‍फी लेते समय दो मजदूर नदी में डूब गए और उनकी मौत हो गई।

एक का पांव फिसला और वह नदी में बहने लगा

बताया जा रहा था कि दो युवक सेल्फी ले रहे थे, इस दौरान एक का पांव फिसला और वह नदी में बहने लगा, इस बीच दूसरा युवक उसे बचाने के लिए नदी में कूदा और उसकी भी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। दोनों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम किया गया है।

जानकारी के मुताबिक मध्यमेश्वर घाटी में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना में कार्य करने वाले दो मजदूर घूमने के लिए गुप्तकाशी के पास विद्यापीठ में आए हुए थे। यहां से वह मंदाकिनी नदी की ओर गए।

थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार कौशल ने बताया कि मध्यमेश्वर घाटी में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना में कार्य करने वाले दो मजदूर विद्यापीठ के निकट सुबह मंदाकिनी नदी के पास गऐ थे, जहां पर वे सेल्फी ले रहे थे।

आस-पास लोगों ने पुलिस को सूचना दी

इस दौरान एक मजदूर का पैर अचानक फिसल गया और वह नदी में बहने लगा। दूसरे मजदूर ने बचाने की कोशिश की तो वह भी बह गया। आस-पास लोगों ने देखा तो शीघ्र पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची, स्थानीय लोगों की मदद से दोनों मजदूरों को मंदाकिनी नदी से निकाला गया।

उस समय उन दोनों के शरीर में हरकत हो रही थी, दोनों को स्वास्थ्य केन्द्र ऊखीमठ में उपचार के लिए पहुंचाया गया, जहां जांच में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है और दोनों मजदूरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments