Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डजंगल की आग पहुंच रही आबादी वाले क्षेत्रों तक जनपद के दूरस्थ...

जंगल की आग पहुंच रही आबादी वाले क्षेत्रों तक जनपद के दूरस्थ क्षेत्र कुंड में दो गौशालाएं वनाग्नि की चपेट में आने से जलकर राख

रुद्रप्रयाग जनपद के जंगल बुरी तरह से आग की चपेट में हैं। चारो ओर से जल रहे जंगलों की आग अब आबादी वाले क्षेत्रों तक भी पहुंच चुकी है। विकासखण्ड जखोली कुंड में वनाग्नि के कारण दो गौशालाएं जलकर राख हो गई। आग लगने के समय गौशाला में मवेशी नहीं थे। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
रुद्रप्रयाग के जंगल पिछले एक सप्ताह से जलकर राख हो रहे हैं। कोई भी जंगल जिले में ऐसा नहीं है, जो आग की चपेट में न हो। आग लगने के कारण जंगल में चारों ओर धुंआ फैला हुआ है। जंगलों में लगी आग अब आबादी वाले क्षेत्रों में भी पहुंचने लगी है। जनपद के दूरस्थ क्षेत्र कुंड में जंगल की आग गौशाला तक पहुंच गई और दो गौशालाएं जलकर राख हो गई। गनिमत रही कि आग लगने के समय गौशाला में कोई भी मवेशी नहीं था। बाद में ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments