Saturday, March 7, 2026
Homeरुद्रप्रयागजखोली ब्लॉक के बजीरा वार्ड उपचुनाव में नीता बुटोला की बड़ी जीत,...

जखोली ब्लॉक के बजीरा वार्ड उपचुनाव में नीता बुटोला की बड़ी जीत, भाजपा को जिला पंचायत में स्पष्ट बहुमत

रुद्रप्रयाग: जखोली विकासखंड के अंतर्गत बजीरा न्याय पंचायत वार्ड संख्या–8 की रिक्त जिला पंचायत सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी नीता बुटोला ने रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस समर्थित नीलम बुटोला को 1111 मतों के बड़े अंतर से हराया।

उपचुनाव में नीता बुटोला को—2532 मत,  नीलम बुटोला को—1421 मत प्राप्त हुए।

यह सीट पूर्व जिला पंचायत सदस्य के निधन के बाद रिक्त हुई थी। पिछली त्रिस्तरीय चुनाव में हार के बाद यह जीत नीता बुटोला के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। रिटर्निंग ऑफिसर खुशवंत सिंह द्वारा विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

भाजपा को मिला जिला पंचायत में स्पष्ट बहुमत

इस उपचुनाव के नतीजे के साथ रुद्रप्रयाग जिला पंचायत में भाजपा की स्थिति और अधिक मजबूत हो गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान भाजपा और कांग्रेस दोनों के 09–09 मत थे, जिससे यह सीट बेहद महत्वपूर्ण बन गई थी। अब बजीरा वार्ड की जीत ने भाजपा को जिला पंचायत में स्पष्ट बहुमत प्रदान कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments