Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनाबालिग के पेट में हुआ दर्द, अस्‍पताल पहुंची तो शौचालय में दिया...

नाबालिग के पेट में हुआ दर्द, अस्‍पताल पहुंची तो शौचालय में दिया बच्‍चे को जन्‍म, जच्चा-बच्‍चा दोनों की मौत

रुद्रप्रयाग : उत्‍तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक नाबालिग पेट में दर्द होने की शिकायत लेकर अस्‍पताल पहुंची। लेकिन वहां उसे प्रसव पीड़ा हुई और उसने शौचालय में बच्‍चे को जन्‍म दिया। हालांकि दोनों की मौत हो गई। वहीं इस घटना के सामने आने से क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म है।

नाबालिग ने अस्पताल में ही तोड़ दिया दम

बताया गया कि नाबालिग नौ माह से गर्भवती थी। मामला जिला मुख्यालय के नजदीक का बताया जा रहा है। डिलीवरी के बाद नाबालिग ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया, वहीं बच्‍चे की भी मौत हो गई। मृत नवजात भनक सफाई कर्मियों को शनिवार की सुबह लगी।

बच्‍चे को शौचालय में दिया जन्म

जानकारी के मुताबिक पेट दर्द की शिकायत पर नाबालिग की मां उसे जिला अस्पताल लेकर आई थी। चिकित्सकों को भी लड़की के गर्भवती होने की जानकारी नहीं थी। वहीं लड़की ने बिना चिकित्सकों की जानकारी के ही बच्‍चे को शौचालय में जन्म दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments