Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरुद्रप्रयाग में व्यापारियों ने दुकानों को तोड़ने पर जताया आक्रोश भारी पुलिस...

रुद्रप्रयाग में व्यापारियों ने दुकानों को तोड़ने पर जताया आक्रोश भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तोड़ा गया दुकानों का कुछ हिस्सा

मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग में आॅल वेदर रोड के निर्माण कार्य के दौरान कुछ दुकानों को तोड़े जाने का व्यापारियों ने वीरोध दर्ज किया है। आॅल वेदर रोड़ का निर्माण कार्य कर रही कार्यदायी संस्था जेसीबी मशीन लेकर बद्रीनाथ हाईवे के निचले हिस्से में स्थित दुकानों को तोड़ने पहुंची तो इतने में व्यापारी आक्रोशित हो गये और कार्य रूकवाया गया। बाद में भारी पुलिस बल और उपजिलाधिकारी की मौजूदगी में दुकानों के कुछ हिस्से को तोड़ा गया।

दरअसल, इन दिनों रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में बद्रीनाथ हाईवे पर आॅल वेदर रोड़ के तहत निर्माण कार्य किया जा रहा है। सड़क चैड़ीकरण के साथ ही नालियों का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन कुछ व्यापारियों का आरोप है कि प्रशासन, कार्यदायी संस्था और एनएच के अधिकारी आपस में मिलकर मानकों के अनुरूप कार्य नहीं करवा रहे हैं। गरीब व्यापारियों को जबरन परेशान किया जा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि आॅल वेदर रोड़ की गाइड लाइन के अनुसार नाली और दुकान के सटर के बीच की दूरी डेढ़ मीटर होनी चाहिये, लेकिन यहां नाली और दुकान आपस में सटी हुई हैं। व्यापारियों ने आरोप लगाते हुये कहा कि ऊपरी ओर से मानक पूरे न करने के बाद निचले छोर पर स्थित व्यापारियों की दुकानों को जबरन तोड़ा जा रहा है, जो कि सरासर गलत है।

राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड श्रीनगर के सहायक अभियंता राजीव शर्मा ने कहा कि व्यापारियों को चार माह से नोटिस दिया जा रहा था, लेकिन व्यापारी कोई कार्यवाही नहीं कर रहे थे। ऐसे में विभाग की ओर से दुकानों को तोड़ा दिया।

– राजीव शर्मा, सहायक अभियंता, एनएच विभाग श्रीनगर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments