Saturday, March 7, 2026
Homeरुद्रप्रयागअरुणाचल प्रदेश में शहीद हुए हवलदार रविन्द्र सिंह को पूरे सैन्य सम्मान...

अरुणाचल प्रदेश में शहीद हुए हवलदार रविन्द्र सिंह को पूरे सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

रुद्रप्रयाग। अरुणाचल प्रदेश में मातृभूमि की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए 15 गढ़वाल राइफल्स के हवलदार रविन्द्र सिंह (36) को मंगलवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। दशज्यूला क्षेत्र के आगर गांव निवासी शहीद हवलदार रविन्द्र सिंह अरुणाचल प्रदेश के अलोंग में तैनात थे, जहां देश सेवा के दौरान उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया।

शहीद जवान अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं। उनका पार्थिव शरीर सोमवार रात्रि को रुद्रप्रयाग स्थित आर्मी कैंप लाया गया, जहां से मंगलवार को अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक गांव आगर, दशज्यूला ले जाया गया। इसके बाद रुद्रप्रयाग संगम पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

अंत्येष्टि में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल शामिल हुए। अंतिम विदाई के दौरान केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं शहीद के परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि रविन्द्र सिंह का परिवार सेवा भाव से जुड़ा रहा है और ईश्वर से प्रार्थना है कि भगवान केदारनाथ शहीद के परिजनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

वहीं जिला पंचायत सदस्य सारी जयवर्धन कांडपाल ने बताया कि रविन्द्र सिंह वर्ष 2008 में 15 गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुए थे। वे मृदुभाषी स्वभाव के थे और गांव में सभी के प्रिय थे। उन्होंने कहा कि शहीद की वीरगति से न केवल गांव बल्कि पूरे जनपद में शोक की लहर है। शहीद रविन्द्र सिंह की शहादत से सम्पूर्ण क्षेत्र गमगीन है, लेकिन उनके बलिदान पर हर किसी को गर्व भी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments