Saturday, March 7, 2026
Homeरुद्रप्रयागइंदिरा अम्मा भोजनालय में गरीब व असहाय लोगों के लिए मुफ्त में...

इंदिरा अम्मा भोजनालय में गरीब व असहाय लोगों के लिए मुफ्त में भोजन

रुद्रप्रयाग। लॉकडाउन के चलते नगर पालिका रुद्रप्रयाग के बस अड्डे में संचालित इंदिरा अम्मा भोजनालय में प्रशासन मजदूर, गरीब व असहाय लोगों को मुफ्त में भोजन करा रहा है। भोजन कराने की जिम्मेदारी नगर पालिका के ईओ को सौंपी गई है।

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण देश में चल रहे लॉकडाउन से मजदूर, गरीब व असहाय के साथ ही दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोग खासा परेशान हैं। स्थानीय लोगों के साथ ही बाहरी प्रदेशों के कई लोग ऐसे है, जो भोजन की व्यवस्था नहीं कर पा रहे है। ऐसे लोगों की ओर से डीएम की ओर से फूड पैकेट की व्यवस्था भी की गई है। जनपद के जिस किसी भी व्यक्ति को फूड पैकेट की आवश्यकता हो वह कंट्रोल रूम में 01364-233727 पर सूचित कर सकता है। फूड पैकेट की व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश सिंह नितवाल को नोडल अधिकारी खानपान नामित किया है। कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी हरीश की ओर से फूड पैकेट जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा। इच्छा जन सेवा केंद्र अभी तक 120 लोगों को भोजन करा चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments