Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकेदारनाथ के दर्शन के लिए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन जारी करेगा आफलाइन पास

केदारनाथ के दर्शन के लिए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन जारी करेगा आफलाइन पास

रुद्रप्रयाग। अब केदारनाथ आने वाले तीर्थयात्री आसानी से बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे। अब जिला प्रशासन आफलाइन पास भी जारी करेगा। बता दें कि इसके साथ ई पास की व्‍यवस्‍था भी जारी रहेगी। उत्‍तराखंड में चारधाम यात्रा चल रही है। चारों धामों में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए ई पास की व्‍यवस्‍था की गई। वहीं, रुद्रप्रयाग में केदारनाथ के दर्शन को कई तीर्थयात्री बिना ई पास के आ रहे हैं, जिस पर पुलिस प्रशासन उन्‍हें वापस लौटा रहा था। अब जिला प्रशासन ने केदारनाथ के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आफलाइन पास भी जारी करेगा। लेकिन इसके लिए तीर्थयात्री को आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट के साथ वैक्सीन के दोनों टीके का प्रमाण पत्र लाने जरूरी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments