Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकेदारनाथ धाम के मार्ग पर बनाए जाएंगे फैब्रिकेटेड रेन शेल्टर

केदारनाथ धाम के मार्ग पर बनाए जाएंगे फैब्रिकेटेड रेन शेल्टर

केदारनाथ धाम के मार्ग पर फैब्रिकेटेड रेन शेल्टर बनाए जाएंगे। केदारनाथ विकास प्राधिकरण व टिहरी विशेष क्षेत्र प्राधिकरण के लिए स्वीकृत 4.22 करोड़ रुपये की लागत वाली योजना में मंगलवार को शासन ने 1.68 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की। 1.33 करोड़ रुपये की लागत से श्री केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग के गौरीकुंड से जंगल चट्टी मार्ग खंड में फैब्रिकेटेड रेन शेल्टर शेड का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से 53.30 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है।

जबकि लगभग 145.30 लाख रुपये की लागत से श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग के अंतर्गत भीमबली से रामबाड़ा मार्ग खंड (वाया नवनिर्मित वैकल्पिक मार्ग) के बीच फैब्रिकेटेड रेन शेल्टर शेड का निर्माण किया जाना है। इसके लिए शासन की ओर से 58.12 लाख रुपये का बजट जारी किया गया। ऐसे ही 1.43 करोड़ की लागत से बनने वाले श्री केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग के अंतर्गत जंगल चट्टी से भीमबली मार्ग खंड में निश्चित अंतराल पर फैब्रिकेटेड रेन शेड के निर्माण को शासन ने 57.54 लाख रुपये जारी किए।

मास्टर प्लान के तहत श्री केदारनाथ धाम को उसकी भव्यता के अनुरूप संवारा जा रहा है। पैदल मार्ग में तीर्थयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फैब्रिकेटेड रेन शेल्टर का निर्माण किया जा रहा है। करीब 4.22 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों के लिए शासन की ओर से पहली किस्त के रूप में 1.68 करोड़ का बजट जारी किया गया है। इसका सीधा लाभ केदारनाथ आने वाले देश-विदेश के तीर्थयात्रियों को मिलेगा। – दिलीप जावलकर, सचिव पर्यटन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments