Saturday, March 7, 2026
Homeरुद्रप्रयागकेदारनाथ धाम में लगातार दूसरे दिन जोरदार बर्फबारी

केदारनाथ धाम में लगातार दूसरे दिन जोरदार बर्फबारी

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में जून माह में भी बर्फबारी से जहां सभी हैरान हैं, वहीं भक्तों ने भोले बाबा के दर्शन के साथ ही बर्फबारी का भी मजा लिया। कई यात्री ऐसे थे जिन्होंने जीवन में पहली बार बर्फबारी का आंदन लिया, वहीं बर्फबारी से केदारनाथ धाम का तापमान शून्य से काफी नीचे चला गया है। यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

केदारनाथ धाम में मंगलवार के बाद बुधवार को सुबह से ही मौसम बदला बदला सा था। तड़के दोबारा केदारनाथ धाम में बर्फबारी शुरू हो गई। इससे पहले मंगलवार को लगभग ढाई घंटे तक बर्फबार चलती रही। बर्फबारी में ही भक्त लाइनों में खड़े होकर दर्शन का इंतजार करते रहे।

केदारपुरी की आस पास की पहाड़ियां बर्फ से ढ़क गई। हालांकि धाम में बर्फ जमी नहीं वह पिघल गई। इस बीच बड़ी संख्या में भक्त मंदिर परिसर में बर्फबारी का आंनद भी लेते रहे। वहीं मौसम खराब होने से हेली सेवाएं भी रुक-रुक कर संचालित होती रही।

बर्फबारी से केदारपुरी का तापमान शून्य से काफी नीचे चला गया है। यात्रियो को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जिला मुख्यालय समेत अन्य क्षेत्रों में भी बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लोगों ने गर्म कपड़े पहन रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments