Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकेदारनाथ धाम में समय से पहले खिला भगवान शिव सबसे प्रिय ब्रह्मकमल

केदारनाथ धाम में समय से पहले खिला भगवान शिव सबसे प्रिय ब्रह्मकमल

रुद्रप्रयाग : केदारनाथ धाम में रामानंद आश्रम में ब्रह्मकमल के फूल खिले हुए हैं। यह पुष्प भगवान शिव का सबसे प्रिय पुष्प है। इसलिए श्रावण मास में शिवभक्त भोल शंकर को यह पुष्प अर्पित करते हैं। इस बार यह समय से पहले ही मई में ही धाम में खिल गया है।

उच्च हिमालयी क्षेत्र में पाया जाता है ब्रह्मकमल

उच्च हिमालयी क्षेत्र में पाया जाने वाला ब्रह्मकमल राज्य पुष्प है, यह जुलाई व अगस्त के महीने में खिलता है। यह पुष्प आस्था से जुड़ा होने के साथ ही औषधीय गुणों से भरपूर है। केदारनाथ में रामानंद आश्रम में ललित राम दास महाराज के प्रयासों से उनके बगीचों में ब्रह्मकमल के करीब 124 पौधे हैं।

इस बार मई में ही खिला पहला ब्रह्मकमल

बीते तीन साल से वह ब्रह्मकमल को अपने आश्रम में संरक्षित कर रहे हैं। केदारनाथ की ऊंची पहाड़ि‍यों में जुलाई-अगस्त में ब्रह्मकमल खिलता है। किंतु इस बार मई में ही केदारनाथ में पहला ब्रह्मकमल स्वामी ललित राम महाराज के बगीचे में खिला है।

ललित महाराज ने कहा कि ब्रह्मकमल को बाबा केदार के चरणों में अर्पित किया जाएगा। गौरतलब है कि ललित महाराज पूरे वर्षभर केदारनाथ में ही रहकर भोले बाबा की पूजा करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments