Saturday, March 7, 2026
Homeरुद्रप्रयागरुद्रप्रयाग में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला

रुद्रप्रयाग में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला

Rudraprayag: Guldar killed woman second incident in three days

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज सुबह रुद्रप्रयाग में गुलदार ने एक महिला को निवाला बना लिया।जानकारी के मुताबिक जिले के जखोली ब्लॉक के बांसी-भरदार गांव में आज सुबह एक 32 वर्षीय महिला को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया। तीन दिन में यह दूसरी घटना है। ग्रामीणों ने गुलदार को मारने की मांग की है।

सुधा देवी पत्नी भगत सिंह घास लेने के लिए जंगल गई थी, जहां गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। बता दें कि बीते छह नवंबर को भरदार क्षेत्र के सतनी गांव में 54 वर्षीय मदन सिंह को गुलदार ने निवाला बनाया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments