बारिश से बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में 50 मीटर बह गया है। शनिवार दोपहर तक हाईवे खुलने की उम्मीद है। करीब 1000 यात्री मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं। रुद्रप्रयाग जनपद में हल्के बादल छाए हुए हैं। गौरीकुंड व बदरीनाथ हाईवे पर आवाजाही सुचारू है। जनपद में कुल 28 ग्रामीण मोटर मार्ग अवरुद्ध चल रहे हैं। केदारनाथ यात्रा सुचारू है। शनिवार को सोनप्रयाग से अब तक 781 यात्री केदारनाथ के लिए रवाना हुए हैं।
बदरीनाथ हाईवे बहा- यात्रा बाधित, केदारनाथ यात्रा सुचारू
RELATED ARTICLES

