Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबाबा केदार का आशीर्वाद लेने पहुंची बॉलीवुड क्वीन रानी मुखर्जी, झलक पाने...

बाबा केदार का आशीर्वाद लेने पहुंची बॉलीवुड क्वीन रानी मुखर्जी, झलक पाने को बेताब दिखे प्रशंसक

केदारनाथ धाम पहुंची रानी मुखर्जी

अभिनेत्री रानी मुखर्जी बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचीं। उनके यहां पहुंचते ही बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने उनका स्वागत किया। रानी ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद बीकेटीसी की ओर से उन्हें भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया गया।

शुक्रवार सुबह अभिनेत्री रानी मुखर्जी के केदारनाथ धाम पहुंचते ही उनके प्रशंसकों की यहां भीड़ लग गई। हर कोई रानी के साथ फोटो खींचवाने के लिए उत्सुक रहा। रानी ने बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना मंदिर में की और इसके बाद कुछ समय मंदिर परिसर में बिताया।

इन दिनों केदारनाथ धाम में वीआईपी का आना जाना लगा हुआ है। दो दिन पहले ही क्रिकेटर सुरेश रैना भी बाबा केदार का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इसके बाद उद्योगपति मुकेश अंबानी केदारनाथ धाम पहुंचे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments