Saturday, March 7, 2026
Homeरुद्रप्रयागरुद्रप्रयाग में भालू का हमला, घास लेने गई महिला गंभीर रूप से...

रुद्रप्रयाग में भालू का हमला, घास लेने गई महिला गंभीर रूप से घायल

रुद्रप्रयाग जनपद के ग्राम जलई में सुबह एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है। निशा देवी (60) अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास लेने गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों से निकलकर एक भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह घायल हो गईं।

ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्तमुनि पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग रेफर कर दिया गया। चिकित्सक डॉ. ज्योति शाह ने बताया कि महिला की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन शरीर में खून का थक्का जमने की आशंका के चलते उन्हें रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। रेंजर एच.एस. रावत ने बताया कि क्षेत्र में छह सदस्यीय टीम को तैनात कर दिया गया है। मौके पर फॉरेस्टर गौरव भट्ट और फॉरेस्ट गार्ड ऋषिराज भी मौजूद रहे।

इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। यूकेडी के जिला अध्यक्ष सूरत सिंह झिंकवाण ने घटना को प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए वन्यजीवों के बढ़ते हमलों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments