Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डवॉल पेटिंग के जरिये लोगों को किया जा रहा सड़क सुरक्षा के...

वॉल पेटिंग के जरिये लोगों को किया जा रहा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक यात्रियों के रूकने वाली जगह पर की जा रही हैं वाॅल पेंटिंग

सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाह लोगों और आम जनता को जागरूक करने को लेकर इन दिनों जिले की सड़कों पर पेटिंग की जा रही है। पेंटिंग के जरिये कलाकारों की ओर से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। रुद्रप्रयाग-जवाड़ी बाईपास की दीवारों को चित्रों से सजाया जा रहा है। जो भी इन चित्रों को देख रहा है, वह उस स्थान पर रूक रहा है।

आर्ट स्टूडियो दिल्ली की पांच सदस्यीय टीम ने यात्रा सुरक्षा विषय को लेकर जवाड़ी बाईपास के मुख्य स्थानों को चुना है। साथ ही लव रुद्रप्रयाग थीम के साथ वे ऐसे स्थानों का पेटिंग के माध्यम से सौन्दर्यीकरण कर रहे हैं, जहां से शहर के बड़े भूभाग का दीदार किया जा सके। वन विभाग के कार्यालय के पास की सड़क की दीवार को इन दिनों वाॅल पेंटिंग से सजाया जा रहा है। यहां से पर्यटक अलकनन्दा-मंदाकिनी संगम सहित रुद्रप्रयाग शहर के विहंगम दृश्य को देख सकते हैं। जिस कारण बहुत से पर्यटक यहां पर रुक कर संगम और शहर का दीदार कर सकते हैं। इसलिए आर्ट स्टूडियों ने इस स्थान को सजाने की सोची।

आर्ट स्टूडियों के संस्थापक संदीप पंवार और उनकी टीम ने यहां पर एक बड़ी सी पेंटिंग के साथ गढ़वाली भाषा में सड़क पर सुरक्षित ढंग से चलने के लिए संदेश भी लिखा है। कलाकारों की ओर से की जा रही इस पहल की सराहना हो रही है। सड़क की दीवारों पर इस प्रकार से वाॅल पेंटिंग का दृश्य पहली बार देखा जा रहा है। इन दीवारों पर हिन्दी से लेकर गढ़वाली भाषा में लिखा जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को भी जागरूक किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments