Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगुप्तकाशी में उप जिला चिकित्सालय के निर्माण हेतु प्रशासन की कवायद तेज

गुप्तकाशी में उप जिला चिकित्सालय के निर्माण हेतु प्रशासन की कवायद तेज

रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी में उप जिला चिकित्सालय के निर्माण हेतु प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। शुक्रवार को प्रशासन की स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, पेयजल निर्माण इकाई व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा गुप्तकाशी में भूमि के अंतिम चयन से पूर्व स्थलीय निरीक्षण किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.एचसीएस मर्तोलिया ने बताया कि गुप्तकाशी में गढवाल मंडल विकास निगम विश्राम गृह के पहुंच मार्ग के समीप 50 शैय्या युक्त उप जिला चिकित्सालय के निर्माण हेतु भूमि का प्राथमिक रूप से चयन किया गया है। बताया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, परियोजन प्रबंधक कार्यालय पेयजल निर्माण इकाई द्वारा भूमि चयन को अंतिम रूम देने से पूर्व स्थलीय निरीक्षण किया गया।

उन्होंने बताया कि करीब 4 हजार वर्ग मीटर भूमि उपलब्ध है, जिसमें दोनो ओर मार्ग है। बताया कि प्राथमिक रूप से चिन्हित उक्त भूमि से रेशम विभाग व लोक निर्माण विभाग की भूमि सटी हुई है, जरूरत पड़ने पर उक्त भूमि को भी लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पेयजल प्रबंधन पेयजल निर्माण इकाई श्रीनगर को एक सप्ताह के भीतर आंगणन तैयार करने को कहा गया है, जिसके उपरांत आगे की कार्यवाही की जाएगी।

उक्त स्थलीय निरीक्षण के उपरांत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में निदेशक गढवाल मंडल डा. धीरेंद्र सिंह वनकोटी द्वारा प्रस्तावित उप जिला चिकित्सालय हेतु भूमि चयन से संबंधित जानकारी ली व शीघ्र आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी केदारनाथ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य व्यवस्था से संबंधित विभिन्न पहलुओं को लेकर विभागीय तैयारियों का जायजा भी लिया। उन्होंने केदारनाथ यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं व तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.विमल सिंह गुसाई, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.आशुतोष आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments