Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरअनियंत्रित मैक्स वाहन दुर्घटना ग्रस्त-तीन की मौत

अनियंत्रित मैक्स वाहन दुर्घटना ग्रस्त-तीन की मौत


रूद्रप्रयाग। संवाददाता। रूद्रप्रयाग के तूनाबोंटा मोटर मार्ग पर आज सुबह एक मैक्स वाहन बारिश व फिसलन के कारण अनियंत्रित हो जाने के चलते दुर्घटना ग्रस्त हो गया। जिससे उसमें सवार जहां तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी आठ लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतकों का शव कब्जे में लेते हुए घायलो को उपचार हेतू अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह एक मैक्स वाहन सवारियों सहित बरसू से रूद्रप्रयाग मुख्यालय जा रहा था। इस दौरान तूना मोटर मार्ग पर बरसु के निकट वह मैक्स वाहन बारिश व फिसलन के कारण अनियंत्रित हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन की रफ्तार तेज होने के चलते चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। इससे मैक्स वाहन सड़क से 80 मीटर नीचे दो बैंड लुढ़क कर खेड़ी नामक स्थान पर जा गिरा।

जिससे वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि आठ लोग घायल हुए। सूचना मिलने पर रूद्रप्रयाग पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य प्रारम्भ किया। पुलिस ने मृतकों के तीनों शव कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि वाहन में ड्राईवर सहित 11 लोग सवार थे। मृतकों में अनिल पुत्र बलवंत सिंह निवासी खेड़ी, अंकित सिंह पुत्र ताजबर सिंह व भागवत सिंह निवासी ग्वैफड़ शामिल है। वहीं घायलों में जगदीश, देवेन्द्र, जय सिंह, दीवान सिंह, विनोद सिंह, अजय सिंह, हेमा देवी व कुमारी शिवानी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments