Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरमध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री की केदारनाथ में सीने के दर्द की वजह...

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री की केदारनाथ में सीने के दर्द की वजह से हुई मौत


देहरादून। संवाददाता। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा पर जा रहे मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री शिवनारायण मीणा की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे शिवनारायण मीणा रुद्रप्रयाग के हनुमान मंदिर आश्रम में रुके थे. आज उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया. ज़िला अस्पताल के डॉक्टर्स ने मीणा को मृत घोषित कर दिया।

कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में रहे मीणा
शिवनारायण मीणा का नाम मध्य प्रदेश में कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में शुमार रहा है. वह कई बार विधायक रहने के साथ ही दिग्विजय सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे. रुद्रप्रयाग अस्पताल से पूर्व मंत्री शिवनारायण मीणा के पार्थिव शरीर को मध्य प्रदेश के लिए रवाना कर दिया गया है।

केदारनाथ यात्रा के दौरान ऑक्सीजन की कमी से 10 दिन में सात श्रद्धालुओं की मौत
मीणा को कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का करीबी माना जाता था. मीणा चाचौड़ा विधानसभा से चार बार विधायक और राज्य में दो बार मंत्री रह चुके हैं. मीणा के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments