Saturday, March 7, 2026
Homeरुद्रप्रयागकेदारनाथ दर्शन पर आए पिथौरागढ़ के यात्री की दिल का दौरा पड़ने...

केदारनाथ दर्शन पर आए पिथौरागढ़ के यात्री की दिल का दौरा पड़ने से मौत

प्रतीकात्मक तस्वीर


रूद्र्रयाग। केदारनाथ दर्शन पर आए पिथौरागढ़ के यात्री की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक 17 अक्टूबर 2019 को केदारनाथ में आये यात्री चिंतामणि जोशी पुत्र स्व. श्री केशव दत्त जोशी निवासी ग्राम व पोस्ट बडवे जिला व तहसील पिथौरागढ़ की अचानक तबीयत खराब हो गई।
सीने मे दर्द होने के कारण उन्हें सिक्स सिग्मा अस्पताल केदारनाथ लेकर गए तो डॉक्टर्स ने चिंतामणि जोशी को मृत घोषित कर दिया गया। यात्री अपने परिवार के साथ केदारनाथ धाम दर्शन के लिए आये थे। दर्शन के बाद ही अचानक उनकी तबियत खराब हो गई।

इससे पहले 15 अक्टूबर को भी केदारनाथ यात्रा से लौट रहे पश्चिम बंगाल के एक यात्री की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। मृतक यात्री पश्चिम बंगाल से आए यात्रियों का 13 सदस्यीय दल के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शन कर सोनप्रयाग स्थित एक होटल में रुका था।

इसी दौरान पंकज कुमार (70) निवासी मोहरीपड़ा, जिला जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) ने सीने में दर्द की शिकायत की। साथ के अन्य लोगों ने उन्हें स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments