Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधनाबालिग किशोरी को अपहरण कर ले जा रहे युवक को पुलिस ने...

नाबालिग किशोरी को अपहरण कर ले जा रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग। एक नाबालिक किशोरी को जबरन अपने साथ ले जा रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। राजस्व क्षेत्रांतर्गत से एक नाबालिग बालिका के न मिलने पर उसके परिजनों द्वारा उसका अपहरण किये जाने संबंधी मुकदमा राजस्व क्षेत्रांतर्गत में पंजीकृत कराया गया। उक्त अभियोग की विवेचना नियमित पुलिस को हस्तान्तरित की गई।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग आयुष अग्रवाल ने संबंधित पर्यवेक्षण अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग को टीम गठित करते हुए अपहृता की बरामदगी करने के निर्देश दिए। इस क्रम में कोतवाली रुद्रप्रयाग के स्तर से टीम का गठन किया गया। टीम ने सुरागरसी पतारसी, सर्विलांस एवं अन्य आधुनिक तकनीकों की मदद से आरोपित को हरिद्वार से बरामद किया। अपहृता के बयान, आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद अभियोग में भादवि एवं पोक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं में वृद्धि की गई है।

अभियुक्त को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा गया है। आरोपित राजकुमार उर्फ राजू पुत्र कृपाल सिंह निवासी गांव बड़वानी खुर्द भरतपुर राजस्थान है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक योगेश कुमार, चौकी प्रभारी घोलतीर, आरक्षी विनोद कुमार, महिला आरक्षी नीमा, आरक्षी राकेश सिंह (सर्विलांस सैल पुलिस कार्यालय, रुद्रप्रयाग) शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments