Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकेदारनाथ यात्रा अपडेट: धाम में 24 घंटे बंद का एलान, यात्रियों को...

केदारनाथ यात्रा अपडेट: धाम में 24 घंटे बंद का एलान, यात्रियों को उठानी पड़ सकती है परेशानी, जानें क्या है वजह

केदारनाथ धाम में तीर्थपुरोहित, व्यापारी व स्थानीय लोग।

केदारनाथ धाम की यात्रा पर आ रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल धाम में 24 घंटे के लिए बंद का एलान किया गया है। ऐसे में यहां पहुंचने वाले यात्रियों को असुविधाएं हो सकती हैं।

भूमि अधिग्रहण और नोटिस को लेकर केदारनाथ धाम में व्यापार संघ का 24 घंटे बंद का एलान है। केदारनाथ में दुकानें, ढाबे सभी बंद हैं। अपनी मांगों को लेकर केदारनाथ में व्यापारियों, तीर्थपुरोहित और हक-हकूकधारियों ने यहां जुलूस निकाला।

शासन, प्रशासन के खिलाफ व्यापारियों, तीर्थपुरोहितों ने नाराजगी जताई। कहा, पुननिर्माण में सहयोग के बाद भी भूमि अधिग्रहण को लेकर स्पष्ट नीति नहीं बन पाई है। साथ ही सरकारी भूमि में अतिक्रमण की बात कहकर प्रशासन द्वारा नोटिस भेजे जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments