Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डतीन महीने से बंद पड़ी है केदारनाथ हाईवे पर स्थित सुरंग

तीन महीने से बंद पड़ी है केदारनाथ हाईवे पर स्थित सुरंग

तीन महीने से बंद पड़ी है केदारनाथ हाईवे पर स्थित सुरंग
पर्यटकों और आम जनता को करना पड़ रहा है कई किमी का अतिरिक्त सफर तय
रुद्र्रप्रयाग मुख्य बाजार में लग रहा है घंटों तक जाम

केदारनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग संगम बाजार में स्थित 60 मीटर सुरंग का ट्रीटमेंट कार्य तीन माह बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में पर्यटकों एवं स्थानीय जनता को कई किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। एनएच ने सुरंग के ट्रीटमंेट के लिये 45 दिन का समय मांगा था, लेकिन ट्रीटमेंट को चलते तीन माह का समय हो गया है।

केदारनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग संगम बाजार में अंग्रेजों के जमाने में निर्मित 60 मीटर सुरंग का 21 मीटर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इस हिस्से का ट्रीटमेंट तीन महीने से पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में आम जनता को और पर्यटकों को 10 किमी का अतिरिक्त पैदल सफर करना पड़ रहा है। इसके अलावा सुरंग बंद होने के कारण रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार में आये दिन घंटों तक जाम लग रहा है। सुरंग बंद होने से बद्रीनाथ से आने और जाने वाले वाहन रुद्रप्रयाग से होकर ही आवाजाही कर रहे हैं, जिससे जाम की समस्या पैदा हो रही है।

पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने कहा कि सुरंग बंद होने से ट्रैफिक संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। उम्मीद है कि शीघ्र सुरंग का ट्रीटमेंट पूरा हो जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments