Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरुद्रप्रयाग: अतिवृष्टि से कान्दी गांव में मकानों को नुकसान, कई खेतों में...

रुद्रप्रयाग: अतिवृष्टि से कान्दी गांव में मकानों को नुकसान, कई खेतों में आया मलबा

ऊखीमठ तहसील के ग्राम पंचायत कांन्दी में अतिवृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। ग्राम पंचायत की गटपार तोक में अतिवृष्टि से कई खेतों में मलबा आ गया है। जाबरी-कान्दी- मोहनखाल मोटर मार्ग पर भी कई जगह मलबा आने से मार्ग बाधित हो गया है। गांव में भारी बारिश से कई मकानों को भी नुकसान हुआ है। सड़क के कई पुस्ते भी ढह गए हैं। सड़क बंद होने से जहां ग्रामीण गांव में ही कैद हो गए हैं, उनके खेतों को भी भारी नुकसान हुआ है। गांव की पूर्णिमा देवी का मकान ढह गया है, हालांकि मकान में कोई नहीं रहता था। वही ओम प्रकाश भट्ट, संजय भट्ट के मकान में भी दरारें आ गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments