Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरुद्रप्रयाग के नरकोटा के पास बादल फटा, मैक्स वाहन आया चपेट में...

रुद्रप्रयाग के नरकोटा के पास बादल फटा, मैक्स वाहन आया चपेट में , 4 लोगो को सुरक्षित बचाया गया

अवगत कराना है कि आज दिनांक 03 मई 2021 की सांयकाल नरकोटा और सम्राट होटल के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऊपर पहाड़ी पर बादल फटने से अत्यधिक मलबा आ गया था।इस मलबे की चपेट में एक मैक्स वाहन UK07R7318 आ गया था, जिसमें कि वाहन चालक सहित कुल 4 लोग सवार थे, जिनको कि स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया तथा वाहन मलबे के साथ बहकर नदी किनारे चला गया है।
मौके पर पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी, उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग, कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, डीडीआरएफ की टीमें मौजूद हैं।राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने/यातायात सुचारू किए जाने का प्रयास किया जा रहा है, जेसीबी कार्य कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments