Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम योगी और सीएम रावत आज गौचर में करेंगे रात्रि विश्राम

सीएम योगी और सीएम रावत आज गौचर में करेंगे रात्रि विश्राम

रुद्रप्रयाग। भारी बर्फबारी के चलते केदारनाथ में आठ घंटे फंसे रहने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत अन्य मंत्रीगण व अधिकारी शाम पौने पांच बजे हेलीकॉप्टर से गौचर चले गए। खराब मौसम के कारण वे गौचर में ही आईटीबीपी कैंप में रात्रि प्रवास करेंगे और मंगलवार को मौसम साफ रहने पर ही बदरीनाथ जाएंगे।

सोमवार को तड़के से ही केदारनाथ में तेज बर्फबारी होती रही। सुबह 8.30 बजे बाबा केदारनाथ के कपाट बंद होने के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ व प्रदेश के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत मंदिर मार्ग पर बाबा की डोली के साथ गए।

डोली को विदा करने के बाद सीएम योगी को करीब 8.40 बजे बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होना था, लेकिन बर्फबारी के चलते हेलीकॉप्टर केदारनाथ नहीं पहुंच सका। इसके बाद प्रशासन व पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों मुख्यमंत्री व अन्य अतिथिगण जीएमवीएन के विश्राम गृह में पहुंचे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments