Saturday, March 7, 2026
Homeस्वास्थ्य"स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" अभियान के तहत रणसोलीधार में स्वास्थ्य शिविर का...

“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत रणसोलीधार में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

रणसोलीधार- देवप्रयाग । “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत आज रणसोलीधार में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व ग्राम प्रधान धूम सिंह एवं पूर्व छात्र संघ महासचिव रितांशु कंडारी द्वारा फीता काटकर व पुष्प अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय जनमानस को निम्नलिखित स्वास्थ्य सेवाएँ नि:शुल्क प्रदान की गईं:

  • रक्तचाप (बीपी) जाँच
  • शुगर जाँच
  • अल्परक्तता (एनीमिया) की जाँच
  • रक्तकोष पोर्टल पर पंजीकरण
  • आयुष्मान कार्ड निर्माण
  • SNSP पोर्टल पर पंजीकरण
  • टीबी स्क्रीनिंग
  • गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जाँच
  • नई गर्भवती महिलाओं का UWIN पोर्टल पर पंजीकरण
  • आवश्यक औषधियों का वितरण

इस मौके पर रितांशु कंडारी नें कहा कि “ऐसे शिविर गाँवों में लगते रहने चाहिए जिससे सभी को लाभ हो। साथ ही आगामी समय में इसी प्रकार के और शिविरों का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाएगा, जिससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ रूप से प्राप्त हो सकें। उन्होंने ग्रामीण विकास में स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की बात भी कही।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया और शिविर को सफल बनाने में सहयोग दिया।

शिविर के दौरान डॉ. गौरव पंचोली, सीएचओ रुकम सिंह, दीक्षा रावत, शोभा, एएनएम नीलांबरी, वीपीडीओ गीता एवं ग्रामसभा की सभी आशा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ग्रामीणों ने इस स्वास्थ्य पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे शिविरों से लोगों को न केवल स्वास्थ्य सेवाएं मिलती हैं, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments