Saturday, March 7, 2026
Homeस्वास्थ्यएंबुलेंस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था...

एंबुलेंस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

Hero Image

उत्तरकाशी। जिला अस्पताल उत्तरकाशी से देहरादून के लिए रेफर की गई महिला के एंबुलेंस में बच्ची को जन्म दिया।‌ इस घटना से जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल उत्तरकाशी से देर शाम 108 में एक गर्भवती को देहरादून के लिए रेफर किया गया।

उत्तरकाशी से डुंडा के बीच महिला को प्रसव पीड़ा हुई। 108 सेवा में तैनात कर्मियों ने महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया। जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। बुधवार को भटवाड़ी विकासखंड के गोरशाली गांव की 21 वर्षीय गर्भवती सुषमा को प्रसव पीड़ा हुई।‌

डॉक्टरों ने दून मेडिकल कॉलेज किया रेफर
स्वजन ने बुधवार शाम को प्रसव पीड़ा के चलते जिला महिला अस्पताल उत्तरकाशी में पहुंचाया। तेज दर्द के कारण करीब नौ बजे जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने प्रसव पीड़िता की स्थिति गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल में प्रसव नहीं होने का हवाला दिया।‌ साथ ही प्रसव पीड़िता को दून मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया। लेकिन प्रसव पीड़िता ने उत्तरकाशी से कुछ ही दूरी पर एंबुलेंस में ही बच्ची को जन्म दिया।

जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक प्रेम पोखरियाल ने कहा कि गर्भवती के प्लेटलेट्स डाउन थे और गर्भवती एनीमिक भी थी, इसीलिए चिकित्सकों ने गर्भवती को रेफर किया। वर्तमान में जच्चा बच्चा स्वस्थ है और उनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।‌ स्थिति गंभीर हुई तो फिर से रेफर किया जाएगा। ‌

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments