Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकेंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार विजयराघवन बोले, देश में कोरोना की तीसरी...

केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार विजयराघवन बोले, देश में कोरोना की तीसरी लहर आनी तय

बुधवार को केंद्र सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के विजयराघवन ने एक प्रेसवार्ता के दौरान कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि हमें आने वाली लहरों के लिए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने वायरस के नए वेरिएंट्स के बारे में भी बात की।

केंद्र सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के विजयराघवन ने इस महामारी को लेकर एक और गंभीर चेतावनी दी है। उन्होंने बुधवार को कहा कि जिस तरह तेजी से वायरस का प्रसार हो रहा है कोरोना महामारी की तीसरी लहर आनी तय है, लेकिन यह साफ नहीं है कि यह तीसरी लहर कब और किस स्तर की होगी। उन्होंने कहा कि हमें बीमारी की नई लहरों के लिए तैयारी करनी चाहिए। विजयराघवन ने कहा कि कोरोना वायरस के विभिन्न वेरिएंट मूल स्ट्रेन की तरह की फैलते हैं। ये किसी अन्य तरीके से फैल नहीं सकते। वायरस के मूल स्ट्रेन की तरह यह मनुष्यों को इस तरह संक्रमित करता है कि यह शरीर में प्रवेश करते समय और अधिक संक्रामक हो जाता है और अपने और अधिक प्रतिरूप बनाता है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान वेरिएंट्स के खिलाफ वैक्सीन प्रभावी हैं। नए वेरिएंट भारत के साथ पूरी दुनिया में सामने आएंगे लेकिन ऐसे वेरिएंट ज्यादा होंगे जो अधिक संक्रामक होंगे। उन्होंने कहा कि भारत और पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इस प्रकार के वेरिएंट्स का पूर्वानुमान लगाने और उनके खिलाफ काम करने के लिए चेतावनी और संशोधित टूल विकसित करके तेजी से काम कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments