Saturday, March 7, 2026
Homeस्वास्थ्यड्रोन के जरिए ऋषिकेश एम्स से 23 मिनट में हरिद्वार जेल पहुंची...

ड्रोन के जरिए ऋषिकेश एम्स से 23 मिनट में हरिद्वार जेल पहुंची दवाइयां, सैंपल भी भेजे

 

एम्स ऋषिकेश से ड्रोन के जरिये जिला कारागार रोशनाबाद में हेपेटाइटिस सी से पीड़ित कैदियों के लिए दवाइयां पहुंचाई। करीब 23 मिनट के अंदर ड्रोन ऋषिकेश से रोशनाबाद दवाइयां लेकर पहुंचा।

जेल प्रशासन के मुताबिक, पिछले महीने कुछ कैदियों के सैंपल लेकर जांच के लिए एम्स ऋषिकेश भेजे गए थे। जांच में 10 कैदियों में हेपेटाइटिस सी की पुष्टि हुई थी। इसके बाद एम्स के विशेषज्ञों ने दवाइयां शुरू करने की सलाह दी थी। यह दवाइयां एम्स की ओर से ही कैदियों को मुहैया कराई जानी थी। जिनको दूसरी जगह से मंगवाया गया।

बुधवार को 10 मरीजों की हेपेटाइटिस सी रोग से बचाव करने के लिए दवाइयां को लेकर ड्रोन सुबह करीब 11:30 बजे ऋषिकेश से रवाना हुआ। एम्स की डायरेक्टर मीनू सिंह और डॉक्टर अजीत भदोरिया ने ड्रोन को रवाना किया। करीब 23 मिनट बाद ड्रोन हरिद्वार हरिद्वार जिला कारागार पहुंच गया। यहां वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य और फार्मासिस्ट ने दवाइयां को प्राप्त किया। इसके बाद प्रत्येक कैदी को दवाइयां मुहैया कराई गई।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि प्रत्येक कैदी की दवाई करीब 36 हजार की है। कुल 3.60 लाख की दवाई एम्स ऋषिकेश की ओर से ही दी गई है। जेल से 10 कैदियों के सैंपल लेकर ड्रोन के जरिए एम्स में जांच के लिए भेजे गए हैं। सैंपल अलग-अलग जांच कराने के लिए भेजे गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments