Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड जनएकता पार्टी ने समाज...

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड जनएकता पार्टी ने समाज में अच्छे कार्यों व एक अलग पहचान बनाने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

टिहरी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हर जगह महिला को सम्मान देने के लिए कई तरह के सम्मेलनों का आयोजन किया गया। वहीं  नई टिहरी में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड जनएकता पार्टी ने महिला सम्मेलन का आयोजन किया।

इस मौके पर समाज में अच्छे कार्यों व एक अलग पहचान बनाने वाली महिलाओं में देवेश्वरी डोभाल, बीना पंवार, निर्मला बिष्ट को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उजपा केन्द्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै,केन्द्रीय उपाध्यक्ष गोविंद बिष्ट, महिला जिलाध्यक्ष रागिनी भट्ट, जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी, बलबीर नेगी, मिनाक्षी कोठारी, शिवानी बिष्ट, अनिता थपलियाल, शकुंतला नेगी, अनीता भंडारी, सुनीता पंवार, बीना नेगी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments