Saturday, March 7, 2026
Homeटिहरीनरेंद्रनगर क्षेत्र में भालू का हमला, युवक गंभीर रूप से घायल

नरेंद्रनगर क्षेत्र में भालू का हमला, युवक गंभीर रूप से घायल

नरेंद्रनगर। नरेंद्रनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा खाल चौकी क्षेत्र में भालू के हमले से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से श्री देव सुमन राजकीय उप जिला चिकित्सालय नरेंद्रनगर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे चलड गांव के कद्दू खाल निवासी विजेंद्र (25) पुत्र प्रेम सिंह बकरियां लेकर आगरा खाल की ओर जा रहा था। इसी दौरान जंगल क्षेत्र में अचानक दो भालुओं ने उस पर हमला कर दिया। मजबूत कद-काठी होने के कारण विजेंद्र ने साहस दिखाते हुए एक भालू की गर्दन पकड़कर उसे दूर फेंक दिया, लेकिन तभी दूसरे भालू ने उस पर हमला कर दिया।

हमले में युवक के गले, कंधे और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। विजेंद्र की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण और उसके साथी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग निकले। ग्रामीणों ने तुरंत घायल युवक को एंबुलेंस के माध्यम से श्री देव सुमन राजकीय उप जिला चिकित्सालय नरेंद्रनगर पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार नरेंद्रनगर अयोध्या प्रसाद उनियाल, वन क्षेत्राधिकारी विवेक जोशी और प्रभागीय वन अधिकारी नरेंद्रनगर दिगांथ नायक घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने और ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments