Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबारात में मिले 80 लोग और दूल्हे के पिता पर मुकदमा दर्ज

बारात में मिले 80 लोग और दूल्हे के पिता पर मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड में नई टिहरी के थत्यूड़ में एक बरात में 80 से अधिक लोगों के बरात में जाने पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए वर पक्ष के खिलाफ कोविड दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर दूल्हे के पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने शादी व अन्य किसी भी समारोह में कुल 25 लोगों के ही शामिल होने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बावजूद कई लोग नियमों का उल्लंघन कर खूब भीड़ जुटा रहे हैं, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ रहा है। थत्यूड़ पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम किंशु से कफुल्टा जा रही एक बरात में 20 से अधिक छोटे-बड़े वाहन शामिल थे। चेकिंग करने पर वाहनों में 80 से 90 लोग शामिल मिले।तय संख्या से अधिक मेहमान ले जाने पर पुलिस ने दूल्हे के पिता जबर सिंह निवासी ग्राम किंशु के खिलाफ कोविड दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज किया है। बताया गया कि अभी तक नियमों का उल्लंघन करने पर 10 चालान और 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments