Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमलेथा में कुत्ते को शिकार बना घर में घुसा गुलदार, तीन घंटे...

मलेथा में कुत्ते को शिकार बना घर में घुसा गुलदार, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पिंजरे में किया कैद

डांगचौंरा रेंज के मलेथा गांव में गुलदार सक्रिय रहता है। यहां एक साल पूर्व गुलदार एक युवती को मार भी चुका है। उसे कैद कर लिया गया था। इसके अलावा गुलदार आए दिन शिकार की तलाश में बस्ती की ओर चला आता है। सीसीटीवी में गुलदार कई बार कैद हो चुका है। रविवार रात लगभग 12 बजे गुलदार यहां रविंद्र बिष्ट के घर में चला आया।बिष्ट ने बताया कि रात के वक्त उनका कुत्ता सीढ़ियों पर रहता है। उन्होंने सीढ़ियों का दरवाजा बंद किया था लेकिन गुलदार दरवाजे को धक्का देकर कुत्ते को मारने सीढ़ियों के अंदर घुस गया। उन्होंने कुत्ते की आवाज सुनी तो कमरे से बाहर आ गए।

उन्हें लगा कि कोई चोर सामान चुराने आया है लेकिन जब सीढ़ियों के अंदर सामान गिरने की आवाज नहीं सुनाई दी तो उन्हें यकीन हो गया कि गुलदार घुस गया है। जब वह सीढ़ियों के नजदीक आए तो गुलदार को जबड़े में कुत्ता दबाए बाहर आते देखा। उन्होंने एक क्षण की देरी न करते हुए दरवाजा बंद कर दिया।

उन्होंने घटनाक्रम की सूचना ग्राम प्रधान अंकित कुमार को दी। अंकित की सूचना पर रेंजर देवेंद्र पुंडीर आरआरटी के साथ मौके पर पहुंचे। लगभग 3 घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने सुबह लगभग पौने 5 बजे गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया। रेंजर पुंडीर ने बताया कि गुलदार की उम्र 6 से 7 साल है। वह कुत्ते का शिकार करने घर में घुसा था। गुलदार को रेस्क्यू सेंटर चिड़ियापुर भेजा गया है।

पांथर गांव में गुलदार ने महिला पर किया हमला
चौबट्टाखाल तहसील के एकेश्वर क्षेत्र के पांथर ग्राम पंचायत में रविवार शाम को खेत में घास काटने गई महिला गंगा देवी (36) पत्नी विजयपाल सिंह रावत पर गुलदार ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments